सुबह की शुरुआत इन चीजों को खा कर करें, दिनभर एक्टिव रहेंगे

सुबह की शुरुआत इन चीजों को खा कर करें, दिनभर एक्टिव रहेंगे

सेहतराग टीम

कोरोना वायरस के फैलने के बाद पूरे देश में लॉकडाउन की स्थिति बनी हुई है। लेकिन अर्थव्यस्था को गिरते देख धीरे-धीरे बाजार और काम धंधे खुलने शुरू हो गये हैं। फिलहाल अभी भी कई लोगों को घर से ही काम करना पड़ रहा है। इसकी वजह से लोगों को घंटों लैपटॉप के सामने बैठना पड़ रहा है। इसकी वजह से उन्हें ज्यादा थकान महसूस होने लगी है।

पढ़ें- वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं तो न करें ये गलतियां, पेट से जुड़ा ये गंभीर रोग हो सकता है

ऐसे में जरूरी है कि आप अपने रुटीन में उन चीजों को शामिल करें जो आपको दिनभर एनर्जी से भरपूर रखें। साथ ही आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाए। तो आज हम आपको बताएंगे कि आखिर क्या खाने से आपको थकान नहीं महसूस होगी।

तुलसी (Tulsi)

तुलसी कई औषधीय गुणों से भरपूर होती है। इसका सेवन करना सेहत के लिए लाभदायक होता है। बस आप रातभर एक गिलास पानी में तुलसी के चार-पांच पत्ते डालकर रख दें। अब इस गिलास वाले पानी को सुबह उठते ही खाली पेट पी लें। ऐसा करने से आपकी रोग प्रतिरक्षा क्षमता में विकास होगा और आप जल्दी बीमार नहीं पड़ेंगे। तुलसी ग्लूकोज, ब्लड प्रेशर और लिपिड प्रोफाइल को सामान्य बनाए रखने का काम करती है।

शहद (Honey)

आयुर्वेद के अनुसार सुबह खाली पेट शहद खाने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है। इसके अलावा मूड्स स्विंग्स को कंट्रोल करना और अगर किसी को भूख नहीं लग रही तो उसकी भूख बढ़ाने का भी काम करता है। इसीलिए बस सुबह उठते ही एक चम्मच शहद को गुनगुने पानी में डालकर पी लें। अगर आपको इसका स्वाद और बढ़िया करना है तो आप इसमें नींबू का रस भी मिला सकते है। ये एंटी ऑक्सीडेंट युक्त होता है। जो शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। 

आंवला (Amla)

आंवला भी सेहत के लिए गुणकारी होता है। इसका सेवन आप किसी तरह से कर सकते हैं। यानी कि इसे आप कद्दूकस करके, पीसकर या फिर टुकड़े करके भी इसे खा सकते हैं। इसमें विटामिन सी प्रचुर मात्रा में होता है। इसके अलावा एंटी ऑक्सीडेंट का ये पॉवरहाउस है। ये ना केवल इम्यूनिटी बूस्ट करता है बल्कि बालों और स्किन के लिए भी फायदेमंद होता है।

लहसुन (Garlic or Lahsun)

लहसुन का सेवन भी सुबह खाली पेट करना सेहत के लिए अच्छा होता है। ये ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करता है, इसके साथ ही स्वास्थ्य में सुधार करने और फेफेड़ों से संबंधित किसी भी इलाज में लाभदायक होता है। ऐसे में बस जरूरी है कि आप सुबह उठते ही लहसुन की दो-तीन कली को गर्म पानी के साथ खा लें।

 

इसे भी पढ़ें-

नारियल पानी से सेहत को होते हैं ये 5 फायदे, जानें कब और कितना पिएं

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।